Wednesday, December 6, 2023

IPM Massages

Adopt IPM for. :-
1.Better Environment
2.To grow safe and secure Agriculture.
3.To ensure food security along with food safety .
   4.Poison free  food and disease free society.
5.To conserve Agroecosystem ,biodiversity.
 and natural resources .Be sympathetic to all living organisms found in Agroecosystem.
6.. Sustainable Agriculture
7.To promote chemicalless Farming
8.To reduce the use of chemicals in Agricultureand to promote chemical free methods of crop production and protection.
9.Avoid post harvest use of chemical prstides in agriculture
10. खेती करते समय यह ध्यान रहे की प्रकृति और उसके संसाधन, जैव विविधता ,मिट्टी की उर्वरा शक्ति बरकरार रहे।
Keep in mind that nature and it's resources, biodiversity,and fertility of soil be kept maintained while doing farming.
11. आईपीएम बीज से लेकर बाजार एवं व्यापार तक, तथा फसल उत्पादों के अंतिम प्रयोग तक की संपूर्ण प्रबंधन योजना है जिसका क्रियान्वन  कम से कम खर्चे में, रसायनों का कम से कम अथवा बिल्कुल ही ना प्रयोग करते हुए ,सामुदायिक स्वास्थ्य, पर्यावरण, पारिस्थितिक तंत्र, जैव विविधता, समाज, कृषि विपणन एवं व्यापार, प्रकृति और उसके संसाधनों को कम से कम अथवा बिल्कुल ही बाधित ना करते हुए तथा प्रकृति के संसाधनों का दोहन ना करते हुए इस प्रकार से खेती की जाती है की किसान उनके परिवार जिनमें जानवर भी शामिल होते हैं तथा समाज और राजनीति तथा कानून से जुड़ी हुई जरूरतो को पूरा किया जा सके। इसके साथ-साथ मिट्टी की उर्वरा शक्ति भी कायम रह सके । इसके लिए रसायन रहित विधियों को बढ़ावा दिया जाता है ।
      आईपीएम के क्रियान्वयन के लिए रसायन रहित विधियों को बढ़ावा देते हुए उनको समेकित रूप से प्रयोग करके फसल पर्यावरण में पाए जाने वाले सभी हानिकारक जीवो  की संख्या को आर्थिक हानि स्टर के नीचे सीमित रखक सुरक्षित खेती करें।
12, खेती करते समय अथवा आईपीएम का क्रियान्वयन करते समय ऐसी विधियों का इस्तेमाल करें जिससे कृषकों के परिवार जिसमें जानवर भी शामिल है तथा समाज की ज़रूरतें पूरी हो सके तथा प्रकृति और उसके संसाधनों, पर्यावरण, तथा  फसल पारिस्थितिकी तंत्र पर विपरीत प्रभाव न पड़े तथा खर्चा भी कम से कम हो।








Tuesday, December 5, 2023

आईपीएम सिर्फ वनस्पति संरक्षण तक सीमित ना रहकर यह फसल उत्पादन, फसल रक्षा, फसल प्रबंधन,पोस्ट हार्वेस्ट टेक्नोलॉजी, फसल विपणन, फसल व्यापार,फसल उत्पादों के अंतिम प्रयोग तक,जीवन के सभी पांचो तत्वों,फसल पारिस्थितिक तंत्र ,प्रकृति और उसके संसाधन तथा समाज से जुड़े हुए सभी मुद्दों,गतिविधियों एवं इकोनॉमिक्स आदि के समेकित प्रबंधन की विचारधारा बन गई है।

आईपीएम फसल उत्पादन ,फसल रक्षा, फसल प्रबंधन ,फसल विपणन, फसल कटाई के उपरांत की टेक्नोलॉजी ,जीवन, प्रकृति ,समाज एवं फसलों के उत्पादों के अंतिम प्रयोग तक की सभी गतिविधियों एवं विचारधाराओं का संपूर्ण एवं समेकित प्रबंधन है जिसमें उपरोक्त गतिविधियों से संबंधित सभी प्रकार की विधियों का समेकित प्रयोग करके खाने के लिए सुरक्षित तथा व्यापार हेतु गुणवत्ता युक्त कृषि उत्पादों का उत्पादन किया जाता है जिससे सुरक्षित भोजन के साथ खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित हो सके तथा समाज और प्रकृति के बीच में सामंजस्य स्थापित हो सके ।
आईपीएम की शुरुआत भारत सरकार के कृषि मंत्रालय के कृषि एवं सहकारिता विभाग के अधीनस्थ वनस्पति संरक्षण संगरोध एवं संग्रह निदेशालय के द्वारा गठित राष्ट्रीय एकीकृत नासिजीव प्रबंधन कार्यक्रम के रूप में सन 1991- 92 में उत्तम पर्यावरण के लिए आईपीएम नाम के स्लोगन से प्रारंभ की गई थी। जिसमें इस निदेशालय की तीन अलग-अलग स्कीम्स वनस्पति संरक्षण स्कीम, पेस्ट सर्विलेंस एंड मॉनिटरिंग स्कीम तथा बायो कंट्रोल ऑफ़ क्रॉप पेस्ट एंड वीड्स स्कीम का एकीकरण अथवा मर्जर करके स्ट्रैंथनिंग एंड मॉर्डनाइजेशनऑफ  पेस्ट मैनेजमेंट अप्रोच इन इंडिया नाम की स्कीम बनाई गई जिसमें विभिन्न प्रदेशों में केंद्रीय एकीकृत नासि जीव प्रबंधन नाम के विभिन्न राज्यों में 26 केंद्रों की स्थापना की गई । बाद में आईपीएम के विस्तृत स्कोप को ध्यान में रखते हुए आईपीएम के कार्य क्षेत्र अथवा मेंडेड को प्रकृति, जीवन, समाज, विपणन, आर्थिक क्षेत्र से संबंधित मुद्दों को भी शामिल कर लिया गया। आईपीएम का मुख्य उद्देश्य खेती में रसायनों के प्रयोग को कम करना अथवा ना करना तथा फसल पारिस्थितिक तंत्र में पाई जाने वाली जैव विविधता तथा खेतों की मिट्टी की उर्वरा शक्ति को बढना तथा प्रकृति के अन्य संसाधनों का संरक्षण करते हुए समाज को स्वस्थ बनाना तथा उनकी खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

Sunday, November 26, 2023

Concept,process of learning and achieving goal

Concept is a general idea about  a thing or group of the things conceived or received in the. mind .
Concept is not a reality but it is imaginary or illusionary .
We acquire knowledge through various ways and means.We receive knowledge through academic education,or from our seniors, experience persons,Spritual gurus Sant Mhatmas or from books and religious granths, The knowledge gained through these sources conceptualize the things .These concepts are not the reality but they are khyali Dunia.To achieve the results and to achieve goal we have to practice these concepts with proper or correct methods  by practicing these concepts  we will gain experience ,realisation,confidence and faith .When this process is chenelized properly we get results or goal. This is the procedure to implement any concept.
Any concept  wheather it is IPM concept or other concept can be implemented by this way..

Friday, November 17, 2023

आईपीएम के विचार

1,कम से कम खर्चे में ,रसायनों का कम से कम अथवा शून्य प्रयोग करते हुए, खेती और उसके क्रियान्वन करने में, किसानों और समाज ,प्रकृति, पर्यावरण तथा पारिस्थितिक तंत्र और जीवन तथा जीवन के पांच महाभूतो क्षति, जल, पावक ,गगन, समीरा से जुड़ी हुई समस्याओं को दूर करते हुए खेती करना अथवा वनस्पति संरक्षण करना ही आईपीएम कहलाता है।
2, यद्यपि बगैर रसायनों के प्राकृतिक खेती के रूप में खेती की जा सकती है परंतु फिर भी आईपीएम के क्रियान्वयन हेतु किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटान हेतु रासायनिक कीटनाशकों की अंतिम विकल्प के रूप में प्रयोग करने की मान्यता अथवा संस्तुति दी गई है।
3, मिट्टी एवं फसलों का ऐसा प्रबंधन जिसमें किसानों के परिवार जिसमें जानवर भी शामिल हैं की जरूरत पूरी हो जाए तथा मिट्टी की उर्वरा शक्ति जैव विविधता एवं जीवन के पांच महाभूतों पर कोई विपरीत प्रभाव न पड़े सस्य विज्ञानकहलाता है। यही प्राकृतिक खेती का सिद्धांत है। Sasya विज्ञान कि इस परिभाषा के अनुसार जब खेती की जाती है तो उसे प्राकृतिक खेती कहते हैं।
4, जिस खेती मैं प्राकृतिक संसाधनों का दोहन नहीं किया जाता और उनका संरक्षण प्रदान किया जाता है तथा उनकी प्रकृति में उपलब्धता के हिसाब से एवं किसान के परिवार जिसमें जानवर भी शामिल है की जरूरत के हिसाब से जब खेती की जाती है तब उसे प्राकृतिक खेती कहते हैं।
5, वनस्पति संरक्षण के साथ-साथ समाज,कृषि, प्रकृति, पर्यावरण, पारिस्थितिकी तंत्र, जैव विविधता और जीवन तथा जीवन से जुड़े हुए पांच महाभूतों का संरक्षण आईपीएम तथा प्राकृतिक खेती के प्रमुख सिद्धांत है।
5,किसी भी विचारधारा को चाहे वह आईपीएम की  विचारधारा हो अथवा अन्य कोई विचारधारा हो को  सुचारू रूप से  क्रियान्वयन करने तथा वांछित परिणाम प्राप्त करने  के लिए यह आवश्यक है कि उस विचारधारा के बारे में,और उसके दर्शन अथवा उसकी फिलासफीके बारे में तथा उसको क्रियान्वयन करने की विधियौ और तरीकों की सही सही जानकारी हो और उसके लिए जरूरी इनपुट्स भी सही समय पर पर्याप्त मात्रा मैं उपलब्ध haun,तभी उस विचारधारा का सही तरीके से क्रियान्वयन कियाजा सकता है। इसके अलावा इसके क्रियान्वयन करने की दिली इच्छा भी होनी  अतिआवश्यक है ।
आंखों की रोशनी से कुछ हो नहीं सकता
जब तक की जमीर की लौ बुलंद न हो ।

बिना दिली इच्छाशक्ति के किसी भी विचारधारा का क्रियान्वयन नहीं किया जा सकता है।